अबनाःईरान की नौसेना के प्रमुख ने केसपियन सी में सुरक्षा व स्थिरता बनाए रखने के लिए सहयोग के विस्तार पर बल दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरानी नौसेना के प्रमुख हबीबुल्लाह सय्यारी ने गुरुवार को क़ज़ाक़िस्तान की यात्रा के दौरान क़ज़ाक़िस्तान रक्षा मंत्रालय के विश्वविद्यालय में बात करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सहयोग को मज़बूत बनाने में केसपियन सी की स्थिति शांति एवं मित्रता के समुद्र के रूप में महत्वपूर्ण है।
नौसेना प्रमुख ने कहा कि ईरानी नौसेना ने अतंरराष्ट्रीय पानियों में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति से विश्व भर में जहाज़रानी को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाई है और आतंकवाद और समुद्री लुटेरों से मुक़ाबले में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
हबीबुल्लाह सय्यारी ने दोनों देशों के बीच संयुक्त प्रशिक्षण और अध्यापकों व छात्रों के आदान प्रदान के संबंध में सहयोग बढ़ाने पर बल दिया।
5 मार्च 2015 - 15:52
समाचार कोड: 674976
ईरान की नौसेना के प्रमुख ने केसपियन सी में सुरक्षा व स्थिरता बनाए रखने के लिए सहयोग के विस्तार पर बल दिया है।